{"_id":"6059b94c0149c721bc403a0e","slug":"request-of-4-year-child-of-millitant-can-not-make-him-force-to-surender","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां मुठभेड़ : आतंकी का चार साल का बेटा बोला आप बाहर आ जाओ, हमें आपकी बहुत याद आती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां मुठभेड़ : आतंकी का चार साल का बेटा बोला आप बाहर आ जाओ, हमें आपकी बहुत याद आती है
Tue, 23 Mar 2021 03:17 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 23 Mar 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी आकिब का आत्मसमर्पण कराने के लिए उसकी पत्नी और चार साल के बेटे को मौके पर बुलाया। दोनों ने रोते हुए आकिब से गुहार लगाते रहे लेकिन उसके बावजूद भी नहीं उसका दिल नहीं पिघला और मुठभेड़ में तीन साथियों के साथ मारा गया। इस दौरान आकिब की पत्नी और उसके बेटे की अपील का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
इसमें उसका 4 साल का बेटा उफान पिता से आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुए कश्मीरी में कहता है, आकिब जी बाहर आ जाओ...मैं उफान राजा हूं...बाहर आ जाओ...ये कुछ नहीं करेंगे....मुझे आपकी बहुत याद आती है। आकिब की बीबी ने भी कश्मीरी में कहा, हम जीते जी मर गए हैं...आइफा, उफान और मैं इतनी रात को तुम्हारे पास आए हैं...तुम सरेंडर करो। तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा...तुम नहीं आ रहे हो तो मुझे भी वहीं से गोली मार दो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग जम्मू-कश्मीर : फर्जी नियुक्ति पत्र पर की ढाई साल नौकरी, वेतन भी लेता रहा
विज्ञापन
इस वीडियो में पहले सेना के जवानों की अपील सुनाई देती है, जिसमें वो कह रहे हैं कि आपको चारों और घेरा गया है आप बच के नहीं निकल सकते। आप अपने हथियार नीचे रखो, फिरन निकालो और हाथ ऊपर कर बाहर आ जाओ।