{"_id":"63ca86df83e66f1c024f1ae0","slug":"republic-day-pared-samba-news-c-10-1-28493-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इस बार गणतंत्र दिवस परेड की कमान महिला के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इस बार गणतंत्र दिवस परेड की कमान महिला के हाथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शुक्रवार को ठंड व बूंदाबांदी के बीच भी परेड की रिहर्सल जारी रही। परेड में 20 स्काउट ने रिहर्सल में भाग लिया।
गणतंत्र दिवस पर पहली बार स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी भाग लेंगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह में जिले में पहली बार एक महिला पुलिस अधिकारी को परेड का डिप्टी कमांडर बनाया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर डॉ. दिव्य ने बताया कि उन्हें गणतंत्र दिवस की परेड के लिए डिप्टी कमांडर की जिम्मेदारी दी गई है। इसे बह बखूबी निभांएगी। डॉ. दिव्य ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में यह जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में उपस्थित स्काॅट को उन्होंने रिहर्सल कराई। इस अवसर पर परेड कमांडर डिप्टी एसपी गारू राम भी उपस्थित थे।