फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Republic Day celebrated with pomp amid tight security

Jammu News: कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Tue, 28 Jan 2025 03:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 28 Jan 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp amid tight security
कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस - फोटो : कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर डीडीसी के अध्यक्ष केशव शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल की टुकड़ियों और एनसीसी व स्कूली छात्रों ने परेड़ में भाग लिया। और इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान सरकारी विभाग की ओर से जागरूकता पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। उपायुक्त राजेश शर्मा, एसएसपी वरिंदर सिंह मन्हास, जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष बलवान सिंह, जिला विकास परिषद के सदस्यों में रमेश चंद्र, करतार चंद, सुभाष भगत, आशा रानी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं गणतंत्र दिवस पर जिला कोर्ट परिसर, जिला मुख्यालय, जिला अस्पताल, नगर परिषद कार्यालय, पैंथर्स कार्यालय, कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक प्रधान कुमेर सिंह सहित कई जगहों पर तिरंगा फहराया गया। जिले के घगवाल में एसडीएम सुनैना सैनी ने झंडा फहराया। राजपुरा में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed