फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious programme, talab tillon

Jammu News: काली माता मंदिर से निकाली रथ यात्रा, देवताओं की महिमा का बखान

विज्ञापन
religious programme, talab tillon
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। धर्म जागरण समन्वय की अगुआई में कुलदेवता रथ यात्रा का आयोजन रविवार को तालाब तिल्लो काली माता मंदिर से हुआ। तालाब तिल्लो रोड, यूएनओ लेन, निटको लेन, भगवती नगर, भवानी नगर, कृषि चौक, बाबा सहज नाथ मंदिर, गोल पंजवीर चौक, गुजराल मोहल्ला, जसवंत प्लाजा रोड, कबीर नगर, पुंछ हाउस तक देवताओं की महिमा का गुणगान किया गया। इससे पहले यात्रा को मंदिर के स्वामी महंत ने रवाना किया। स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर यात्रा की शोभा बढ़ाई। इस दौरान भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से उत्तरी भारत और जम्मू क्षेत्र के कुलदेवताओं की महिमा का गुणगान करना था। इसके साथ ही लोगों को धार्मिक कार्यों के बारे में जागरूक किया गया। भक्तों में मिठाई, फल और पीने का पानी वितरित किया गया। रथ यात्रा में संतों, गुरुओं और धार्मिक विद्वानों ने विचार रखे। यहां राजन गुप्ता, कुलदीप कटोच, राजेश उप्पल, रंजीव आहलूवालिया, सुखदेव सैनी, पंकज, संदीप गुप्ता, संजीव शर्मा, परनीश महाजन, संजीव चोपड़ा, तिलक राज, विनीत कक्कड़, जतिन सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed