फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious programme

Jammu News: जगती में पांच दिवसीय महायज्ञ आज से, दस हजार कश्मीर पंडित जुटेंगे

विज्ञापन
religious programme
- यूथ फॉर पनुन कश्मीर के संरक्षण में प्रवासी शिविर में शुरू होगा अष्टभैरव जगदंबा महायज्ञ
विज्ञापन

- संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ेंगे युवा, 36 साल के संघर्ष की कहानी भी होगा बयां

जम्मू। प्रवासी शिविर जगती में पांच दिवसीय अष्टभैरव जगदंबा महायज्ञ 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। 20 जनवरी तक आयोजन में जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से दस हजार से ज्यादा कश्मीरी पंडित व अन्य लोग शामिल होंगे। मेहमानों के रुकने का इंतजाम होटलों में भी किया गया है। खानपान की व्यवस्था यज्ञ स्थल पर ही रहेगी।
महायज्ञ का उद्देश्य युवाओं को कश्मीरी संस्कृति, अध्यात्म और विरासत से जोड़ने के साथ ही 36 वर्षों के संघर्ष की यात्रा से अवगत कराना है। उन्हें बताया जाएगा कि कैसे पूर्वजों ने वजूद के लिए संघर्ष किया था और अभी भी कर रहे हैं। प्रदेश में अलग होमलैंड की मांग के लिए समर्थन जुटाया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजक यूथ फॉर पनुन कश्मीर के अध्यक्ष राहुल कौल ने बताया कि अष्ट भैरव और जगदंबा माता का सामूहिक आह्वान मात्र एक रस्म नहीं, बल्कि सभ्यतागत घोषणा है कि कश्मीरी हिंदू राष्ट्र अपनी भूमि, सम्मान और भविष्य को पुनः प्राप्त करने के लिए तैयार है। विट्ठल चौधरी ने कहा कि महायज्ञ तपस्या और संघर्ष का संगम है जो पनुन कश्मीर के संघर्ष को अंतिम ऐतिहासिक लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सुनील रैना ने कहा कि दशकों के अन्याय और उपेक्षा के बाद समुदाय संघर्ष को तार्किक और उचित निष्कर्ष तक ले जाने के लिए अटूट एकता का निर्माण कर रहा है। कोषाध्यक्ष रोहित रवि भट और महायज्ञ के समन्वयक साहिल पंडिता ने कहा कि युवा इस क्षण को विदाई और वापसी के बीच का मोड़ मानते हैं।
मातृभूमि को लेने का संकल्प
आयोजन सचिव राजेश कचरो, वीर बेलोव, राजनाथ धर और अश्वनी भट, नगरोटा शिविर के अध्यक्ष विजय कुमार पंडिता, आनंद नगर बोहरी, भूषण लाल भट ने कहा कि शरणार्थी पीढ़ी संकल्प ले चुकी है कि वे अपनी मातृभूमि को लेकर रहेगी। महासचिव दिगंबर रैना ने जम्मू के सभी लोगों से महायज्ञ में भाग लेने का आह्वान किया।
ये प्रमुख लोग आएंगे
सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले, सनातन संस्था एवं हिंदू जनजागृति समिति के रमेश शिंदे, राम सेना के प्रमोद मुतालिक, अर्जुन संपत, स्वामी कुमार, साध्वी शिवानी दुर्गा, यती मां चेतनानंद सरस्वती, रामदास महाराज, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, गंगाधर कुलकर्णी, कौश्तव नाग, गुरु रोहित आर्या और करणी सेना के राज शेखावत मौजूद रहेंगे।

महायज्ञ को दिया हाअभियान आह्वान नाम
आयोजन कर्ताओं ने महायज्ञ को महाअभियान आह्वान नाम दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि महाअभियान आह्वान कश्मीरी हिंदू सभ्यता का आध्यात्मिक युद्धघोष और राष्ट्रीय जागरण है। यह अटूट संकल्प के साथ पनुन कश्मीर के संघर्ष के सबसे निर्णायक चरण में आगे बढ़ रहा है। पहली बार धर्म की रक्षा और पनुन कश्मीर की प्राप्ति के लिए एकीकृत राष्ट्रीय यज्ञ में सभी अष्ट भैरवों और जगदंबा मां का सामूहिक आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed