{"_id":"656f8d5eff462b4a5002841a","slug":"religious-programme-jammu-news-c-10-jmu1037-256021-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भैरव नाथ मंदिर में मनाई भैरव अष्टमी, भंडारा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भैरव नाथ मंदिर में मनाई भैरव अष्टमी, भंडारा आज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भैरव नाथ मंदिर में मंगलवार को भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। बीएसएफ ने बैंड बजाया और आरती गाई। सूदन, सासन, आनंद, दत्ता, सैनी दत्ता सहित 52 बिरादरियों के लोगों ने दरबार में माथा टेका। नवग्रह पूजा के बाद हवन हुआ। इसके बाद 11 जंगमों का पूजन किया गया।
पंडित रुमिल शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय मेला बुधवार को भंडारे के साथ संपन्न होगा। संगत के लिए 50 से 60 स्टाल लगाए जाएंगे। पुलिस बैंड की ओर से आरती की जाएगी। शाम की आरती 6 बजे होगी। उन्होंने बताया कि यह मंदिर भैरव बाबा के तीन प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। दो मंदिर काशी और उज्जैन में हैं। श्रद्धालु प्रिंस व केशव ने कहा कि मंदिर में पूजा-अर्चना से हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं, भंडारे के चलते प्रशासन ने पंजतीर्थी से चौक चबूतरा तक आवाजाही बंद कर दी है।