फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news,samba news

गोमाता और बछड़े की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
religious news,samba news
आरएस पुरा। कसबे में श्री राधा माधव ट्रस्ट ने बुधवार को गोपाष्टमी पर कार्यक्रम कवाया। इसमें श्रद्धालुओं ने गोमाता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। ट्रस्ट के चेयरमैन महंत राजेश बिट्टू की अध्यक्षता करवाए धार्मिक कार्यक्रम में जम्मू नगर निगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गोमाता की पूजा की। महंत ने बताया कि मान्यता के अनुसार आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोमाता को चराना शुरू किया था। गाय के बछड़े की भी पूजा और सेवा की जाती है। सनातन धर्म में गोमाता को पूजनीय माना गया। धर्म शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा करने से कृष्ण भगवान प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है। पूर्णिमा शर्मा ने भी सभी को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कहा कि हम सभी को गोमाता की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर सरपंच सुरजीत चौधरी, सरपंच गुरदीप सिंह सैनी, पंच सागर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

------
गोवंश को चारे के साथ खिलाया गुड़
विजयपुर। क्षेत्र में भी वीरवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गोमाता और बछड़ों के सींगों को रंग से सजाया गया और फूलों की माला पहनाई गई, चारे के साथ गुड़ खिलाया गया। मान्यता है कि गोपाष्टमी पर गायों और बछड़ों का पूजन करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। उपासक को धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed