{"_id":"6521cba220ce7f9d220735d7","slug":"religious-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-283-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा मोगा नाथ के दरबार में माथा टेक भक्तों ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा मोगा नाथ के दरबार में माथा टेक भक्तों ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
गांव सतराइयां में देवस्थान पर चिब बिरादरी ने करवाया मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सतराइयां में शनिवार को बाबा मोगा नाथ के स्थान पर चिब बिरादरी ने मेला करवाया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर देवस्थान पर माथा टेककर सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। मेले में सजी दुकानों से खाने-पीने के साथ अन्य सामान की खरीदारी की। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह चिब और सांसद जुगल किशोर शर्मा सहित कई नेताओं ने भी बाबाजी के दर पर माथा टेका। चिब ने बताया कि आजादी के बाद हर वर्ष गांव सतराइयां में नौवें श्राद्ध के दिन बाबाजी के स्थान पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस स्थान पर सभी धर्मों के लोग पहुंचकर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भक्तों ने देवस्थान मालिए चढ़ाने के साथ बाबाजी की महिमा का गुणगान किया।