फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: आरएस पुरा में गुरु रविदास के प्रकाशपर्व पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
religious news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा/बिश्नाह। श्री गुरु रविदास ट्रस्ट आरएस पुरा के प्रधान श्याम लाल कुंडल की अध्यक्षता में रविवार को श्री गुरु रविदास के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसे श्रीश्री गुरदीप गिरी महाराज ने रवाना किया।

शोभायात्रा के आगे बाइक सवार युवा गुरु रविदास की महिमा का गुणगान कर आगे बढ़ रहे थे। आरएस पुरा कस्बे से शुरू हुई शोभायात्रा गांव गेगिया, कोटली शाह दौला, कुल्लिया, गांव किरपिंड, खौड़ ध्योनिया से होते हुए बिश्नाह पहुंची। शोभायात्रा सिकंदरपुर कोठे में सुख सागर भवन में संपन्न हुई। कई गांवों व कस्बों में संगत की स्थानीय संस्थानों व दुकानदारों ने जलपान के स्टाॅल लगा सेवा की। समागम में श्रीश्री गुरदीप गिरी ने प्रवचनों से गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास को एक महान संत थे। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में अपना भरपूर योगदान दिया। समाज को गलत धारणाओं से बाहर निकाला। ट्रस्ट के प्रधान श्याम लाल कुंडल ने शोभायात्रा में शामिल संगत का आभार जताया। विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह व विधायक प्रो गारू राम विशेष अतिथि के तौर मौजूद रहे। इस मौके पर ट्रस्ट के डाॅ. डीडी शिवगोत्रा, सुदेश कुमार गोगी, सुबेदा बाबा राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed