फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: नववर्ष के पहले दिन रथखड़ा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
religious news
स्थानीय और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों ने भगवान नृसिंह का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। घगवाल के नृसिंह मंदिर में जारी रथखड़ा मेले में वीरवार को नए साल के पहले दिन आस्थ का सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय और दूरदराज क्षेत्रों से लोगों ने पहुंचकर मंदिर में माथा टेककर भगवान नृसिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंजाब से भी लोगों ने मेले में पहुंचकर माथा टेका और नववर्ष की शुरुआत की। पठानकोट से आए शशि, मोहिंदर, तरसेम आदि ने बताया कि उन्होंने पहले ही योजना बनाई थी कि भगवान नृसिंह के दर्शन के साथ नए साल का आगाज करेंगे। सुबह मंदिर में भगवान नृसिंह के दर्शन किए और मेले का आनंद लिया। जिला प्रशासन व मंदिर कमेटी ने लंगर का भी प्रबंध किया है। एसडीएम केएस बाली ने मंदिर परिसर का दौरा कर मेले में व्यवस्थाओं का जांचा लिया। पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। मंदिर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेट लगाए गए हैं। वाहनों की एंट्री बंद है। पुलिसकर्मी हर आने-जाने वाले पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed