{"_id":"694ef87ca526bc1233051c2e","slug":"religious-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110159-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ \nके बीच वैदिक मंत्रों से गूंजा सुंब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ के बीच वैदिक मंत्रों से गूंजा सुंब
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर कमाया पुण्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सुंब स्थित नृसिंह धाम में 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ का शुक्रवार को पांचवां दिन श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहा। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही रही। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर सुख-शांति की कामना की।
पांचवें दिन विशेष हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य कमाया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। महायज्ञ के अध्यक्ष महंत मनोज दास ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में संस्कार, अनुशासन और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से यज्ञ में भाग लेने की अपील की। यह महायज्ञ एक जनवरी तक चलेगा। प्रतिदिन हवन-पूजन, संकीर्तन, रासलीला के साथ भंडारे की व्यवस्था की जा रही है।