फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

आधुनिक ज्ञान, वैज्ञानिक चेतना का संगम देश को बनाता है सशक्त : साध्वी भद्रा

विज्ञापन
religious news
मरचोला में श्रीमद् देवी भागवत कथा में युवाओं को देशभक्ति का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में मरचोला, सुंदरबनी में श्रीमद् देवी भागवत कथा करवाई जा रही है। शनिवार को चौथे दिन साध्वी भद्रा भारती ने देशभक्ति के असल मर्म और युवाओं की भूमिका पर प्रेरक प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल नारों और प्रतीकों का नारा नहीं है। यह एक जीवन पद्धति है जिसमें कर्म विचार और चरित्र का समन्वय मिलता है। उन्होंने चेताया कि देश प्रेम को किसी संकीर्णता के साथ न जोड़ें। परंपरागत सम्मान के साथ आधुनिक ज्ञान और वैज्ञानिक चेतना का संगम देश को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। यह शक्ति तभी सार्थक बनती है जब उसमें अनुशासन चरित्र और सेवा भाव जुड़ा हो। कथावाचक ने कहा कि देश का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल है और यदि युवा उसे समझकर अपनी तकनीकी और व्यवहारिक दक्षता से जोड़ें तो राष्ट्र एक नए निर्माण के पथ पर अग्रसर होगा। कार्यक्रम को श्री आरती के साथ विराम दिया गया। संगत के लिए लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed