{"_id":"69a358bec649c9100709077d","slug":"religious-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106685-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी के जवाहर नगर में धूमधाम \nसे निकाली गई भैरव नाथ की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी के जवाहर नगर में धूमधाम से निकाली गई भैरव नाथ की झांकी
विज्ञापन
राजोरी। होली के उपलक्ष्य में नगर में निकाली जाने वाली भैरव नाथ की ऐतिहासिक झांकी का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। जवाहर नगर में धूमधाम से बाबा भैरव नाथ की झांकी निकाली गई। सुबह से ही मेन बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। परंपरानुसार दोपहर बाद करीब दो बजे पूजा-अर्चना के साथ बाबा भैरव की झांकी निकलते ही नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। भैरवनाथ का नृत्य देखने और भैरव के हाथ से चिमटे की मार खाने के लिए होड़ लगी हुई थी। महिलाएं, युवतियां, बच्चे सभी भैरव नृत्य देखने के लिए उमड़ पड़े। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भैरव नाथ का वेश धारण किए युवा नृत्य करते जवाहर नगर के बाजार से होते हुए लोअर जवाहर नगर पीपल के पेड़ के पास पहुंचे। झांकी वापस शिव मंदिर में संपन्न हुई। संवाद
-- -- नाैशेरा में भी निकाली झांकी
नाैशेरा। बाबा भैरवनाथ समिति नौशेरा ने शनिवार को हर्षोउल्लास के साथ बाबा भैरवनाथ की झांकी निकली। बाबा के रूप में कलाकार ने श्रद्धालुओं के माथे पर तिलक लगाकर चिमटे से आशीर्वाद दिया। नौशेरा मेन चौक से पूजा-अर्चना के बाद झांकी गली-मोहल्ले में पहुंची। संवाद
विज्ञापन
नाैशेरा। बाबा भैरवनाथ समिति नौशेरा ने शनिवार को हर्षोउल्लास के साथ बाबा भैरवनाथ की झांकी निकली। बाबा के रूप में कलाकार ने श्रद्धालुओं के माथे पर तिलक लगाकर चिमटे से आशीर्वाद दिया। नौशेरा मेन चौक से पूजा-अर्चना के बाद झांकी गली-मोहल्ले में पहुंची। संवाद
विज्ञापन