फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

प्रभु भक्ति से मिलती है सकारात्मक दिशा : ज्योत्सना

विज्ञापन
religious news
श्री हरि कथा में साध्वी ने श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में रामा पैलेस अखनूर में श्री हरि कथा में शनिवार चाैथे दिन साध्वी ज्योत्सना भारती ने प्रभु भक्ति का महत्व बताया। कथावाचक ने संगत को बताया कि आज मानव नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ है। नकारात्मकता के कारण मानव जीवन पतन की गहराइयों की ओर जा रहा है। नशे की दलदल में फंसकर मानव अपने कर्तव्यों से विमुख हो रहा है। यदि वह ईश्वर की ओर कदम बढ़ाता है तो सकारात्मक विचारों के परिवेश में उसका दृष्टिकोण स्वतः ही बदल जाता है। उन्नति की बुलंदियों को छू सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि मानव अपना दृष्टिकोण बदले जो केवल श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ गुरु की शरणागति होकर ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने से ही संभव है। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ही मानव अपने घट में भगवान के दर्शन कर सकता है।

साध्वी ने बताया कि जहां सांसारिक नशा मानव जीवन को विनाश की ओर ले जाता है। प्रभु भक्ति का नशा जीवन को सफल, सुखी, सार्थक एवं प्रतिष्ठित बनाता है। अतः सभी भ्रमों को त्याग कर जीवन में प्रभु भक्ति को अपनाना चाहिए और पूर्ण सतगुरु की शरण में जाकर ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर आत्म उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होना ही विवेकशीलता है। कार्यक्रम का समापन श्री आरती के साथ किया गया। इसके बाद भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed