फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: बरकत और अमन की दुआ में उठे हाथ

विज्ञापन
religious news
धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व, सभी समुदाय के लोगों ने गले मिलकर की भाईचारे को मजबूत करने की कामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/मीरां साहिब। उप जिले में वीरवार को ईद का पर्व श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने ईदगाह में नमाज अदा कर बरकत तथा अमन की दुआ मांगी। गांव दरापते, सुंदर पुर, चक मोहम्मद यार, आगरा चक, चकरोई, कत्याल, दरसोपुर, टांडा, कोटली मिया फत्ता, सिंबल टेकरी, चौहाला, गुजर बस्ती मरालिया, आदि में ईद की नमाज अदी की गई। ईद के चलते कस्बे के बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। ईद के मद्देनजर आरएस पुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।
ईद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विश्व में अमन की दुआ मांगी। समुदाय के लोगों ने बताया कि सभी मुस्लिम भाइयों को बुराई के रास्ते को त्यागकर अच्छाई के रास्ते पर चलने की नसीहत दी है, और देश में सभी धर्मों को एकजुटता से रखने का संकल्प लिया। हजारों मुसलमानों ने नमाज अता की और गरीबों को दान दिया। आरएस पुरा में मुख्य कार्यक्रम जोड़ा फार्म मस्जिद में हुआ, जहां मौलवी रोशनदीन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से नमाज अता करवाई। उन्होंने भाईचारे को मजबूत करने व विश्व शांति, कौमी एकता की दुआ की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पर्व मानवता को उच्च नैतिक मूल्यों के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा देता है। ईद भाईचारे का संदेश देता हैं, जिससे मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा मिलती है। जो मुस्लिम दूसरे धर्मों का आदर नहीं करता, वह सच्चा मुसलमान नहीं है। इस मौके पर उन्होंने कुरान की आयतें पढ़ीं। बाद में सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी तथा सुखद भविष्य की कामना की। हिन्दू, सिख समाज के लोगों ने भी मुस्लिमों के गले मिलकर ईद की बधाई दी और आपसी भाईचारा मजबूत बनाए रखने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed