फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news,jammu news

जो बोले सो निर्भय से गूंजे पंडाल, रागी जत्थों ने किया निहाल

विज्ञापन
religious news,jammu news
गुरु रवि दास जी की जयंती पर कृष्णा नगर के मंदिर में कीर्तन करती संगत। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। मंदिरों के शहर में शनिवार को गुरु रविदास जी की 644वीं जयंती हषोल्लास से मनाई गई। शहर भर में स्थित गुरु रविदास जी के मंदिरों में माथा टेकने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। जो बोले सो निर्भय से मंदिरों सजे पंडाल गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने माथा टेक सुख-समृद्धि की कामना की। रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

मुख्य समागम कृष्णा नगर स्थित मंदिर में करवाया गया। जहां दिन भर माथा टेकने के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। दोपहर बाद लंगर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम तक गुरवाणी का पाठ किया गया। बाहरी राज्यों से आए रागी जत्थों ने गुरु महाराज की महिमा का गुणगान किया। मंदिर में सुंदर पंडाल सजाया गया था और स्टॉल लगाए गए थे। सुबह मंदिर के बाहर संगत को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही मिष्ठान भी बांटे गए। खिलौनों के स्टालों पर बच्चों ने जमकर खरीददारी की। शहर की नई बस्ती, बाहु फोर्ट स्थित श्री रविदास जी के मंदिर में भी समागम करवाया गया, यहां पर भी संगत गुरु महाराज के दर्शन के लिए पहुंची।
विज्ञापन

---------
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नवी आजाद ने
सभी को मिलकर रहने का दिया संदेश
कृष्णा नगर मंदिर में हुए समागम में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नवी आजाद ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए। जप-तप से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। सभी समाज हित में काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समागम में आने का मौका सभा की ओर से दिया गया है। यह उनका सौभाग्य है कि आज वह यहां पर हैं। समागम में सत्संग को सुनने के लिए दूर-दूर से संगत आई है। सब लोगों से मिलकर अच्छा लग रहा है। सबको गुरु रविदास जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। साथ ही मानवता की भलाई के लिए सब आगे आएं। इस दोरान पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि गुरु महाराज की जयंती मनाई जा रही है। सब समाज भलाई के लिए आगे आएं। इससे समाज का कल्याण होगा। पूर्व मेयर मनमोहन सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज सुधार के लिए प्रयास किया। लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने की राह दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed