फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में अयोध्या के पूजित अक्षत कलश का वितरण शुरू

विज्ञापन
religious news
- सभी जिलों में भेजे जाएंगे अक्षत, जम्मू से हो रहा कलश वितरण
विज्ञापन


- अक्षत को लेकर लोगों में भारी उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अयोध्या से पूजन के बाद लाए गए अक्षत कलश का वितरण शुरू हो गया है। सभी जिलों में कलश भेजे जाएंगे, इन्हें प्राप्त करने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। विश्व हिंदू परिषद देश भर में अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम करवा रही है। शनिवार को शहर के वेद मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पहले दिन यहां 801 अक्षत कलश वितरित किए गए।
वेद मंदिर परिसर में सबसे पहले मंत्रोच्चार के साथ कलशों का पूजन किया गया। इसके बाद कलश वितरण की प्रक्रिया शुरू। सभी 801 कलश संबंधित खंडों और प्रखंडों के अधिकारियों को विधि-विधान के साथ सौंप दिए गए। जम्मू-कश्मीर में कार सेवा के लिए अयोध्या गए रामभक्तों को सम्मानित किया गया। राम लला के दर्शन के लिए 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी दिन अयोध्या में मूर्ति प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी संपन्न होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. गौतम मैंगी, विहिप की प्रांत इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट लीला कर्ण शर्मा, सनातन धर्म सभा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि, स्वामी हृदयानंद गिरि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----
राममंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता का प्रतीक : कृष्ण गोपाल
वेद मंदिर में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। जिस भावना के साथ श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कार सेवकों ने बलिदान दिया और गिरफ्तारियां दीं। उनका यह सपना 22 जनवरी, 2024 को साकार होने जा रहा है। जिस तरह मंदिर निर्माण के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचकर मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया, उसी तरह हर खंड और गांव में हर व्यक्ति के पास अक्षत पहुंचे और उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ में राम लला के दर्शन करने का सौभाग्य मिले। अयोध्या में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम इतिहास में अभूतपूर्व होगा। इसमें 5000 से अधिक संत और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्यों में लगे 3000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed