फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: जम्मू से श्री आनंदपुर साहिब के लिए नगर कीर्तन रवाना

विज्ञापन
religious news
श्री गुरु ग्रंथ जी को चाँद नगर गुरुद्वारा से नगर कीर्तन में लेकर जाते हुए।संवाद
चांद नगर गुरुद्वारे में अरदास और शबद कीर्तन के बीच संगत ने पालकी साहिब के किए दर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को जम्मू से श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुआ। सुबह 10 बजे चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में अरदास और शबद कीर्तन के बीच संगत ने पवित्र पालकी साहिब के दर्शन किए। इसके बाद नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। चांद नगर से पंजाब तक के मार्ग में विभिन्न पडावों पर संगत को निहाल करता हुआ नगर कीर्तन निकला। सतवारी, डिग्याना, कुंजवानी, विजयपुर सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में संगत दर्शन के लिए उमड़ी। श्रद्धा भाव से विभोर संगत ने गुरु साहिब की पालकी का फूलों की वर्षा, लंगर सेवा और कीर्तन के साथ भव्य स्वागत किया। नगर कीर्तन के आगे चलते पांच प्यारे और गतका खेलते सिख युवाओं को देखने के लिए विभिन्न पड़ावों पर बड़ी संख्या में संगत पहुंची। मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर लंगर सेवा की व्यवस्था की गई जहां संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन बुधवार रात श्रीनगर से जम्मू पहुंचा था। चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में स्वागत के बाद विश्राम कर वीरवार सुबह यह पंजाब के लिए रवाना हुआ।


जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह के अनुसार पूरे श्रद्धाभाव के साथ नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हो गया है। वीरवार शाम नगर कीर्तन दिन के अंतिम पड़ाव पठानकोट पहुंच गया है। डीजीपीसी की ओर से नगर कीर्तन के साथ आई संगत के लिए जगह-जगह व्यवस्थाएं की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed