{"_id":"6af77bee9eb71c5e740db297","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1062943-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर का बलिदान धार्मिक आजादी और मानवता की मिसाल : सैफुल्लाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेग बहादुर का बलिदान धार्मिक आजादी और मानवता की मिसाल : सैफुल्लाह
विज्ञापन
350वें शहीदी वर्ष पर अभिनव थिएटर में हुआ अंतरधार्मिक और अकादमिक आयोजन
शहीदी दिवस को राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित करने के लिए देशव्यापी याचिका का प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्री गुरु तेग बहादुर का महान बलिदान धार्मिक स्वतंत्रता, मानवीय गरिमा, सहिष्णुता और भाईचारे का ऐसा प्रतीक है, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। यह बातें युवा सेवा एवं खेल मंत्री मीर सैफुल्लाह ने शुक्रवार को अभिनव थिएटर में आयोजित सृष्टि दी चादर कार्यक्रम में कही। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, लेखकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंत्री ने कहा कि गुरु साहिब का बलिदान किसी धर्म या भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं था। उन्होंने दूसरों के अधिकारों, आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी निर्भीकता और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी पूरी मानवता को प्रेरित करती है। उन्होंने गुरु साहिब की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और आपसी सम्मान, सद्भाव तथा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
-- -- -
धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में विधायक विक्रम रंधावा और अरविंद गुप्ता ने भी गुरु साहिब को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा की रक्षा का उदाहरण बताया। आईएचए फाउंडेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह अहलूवालिया ने कहा कि गुरु साहिब का सार्वभौमिक संदेश हर धर्म और समुदाय तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में गवर्नमेंट एमएएम पीजी कॉलेज जम्मू ने पहला और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन, परेड ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
-- -- -
शहीदी दिवस को राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित करने की मांग
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस को भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के रूप में आधिकारिक मान्यता देने की मांग की गई। इसके लिए देशव्यापी याचिका अभियान शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य धार्मिक स्वतंत्रता, आस्था की आजादी और सभी नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए गुरु साहिब के बलिदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।