{"_id":"6ad7d00cb8b2371c1b0b6752","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1043872-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मां वैष्णो के दरबार में दिव्य आशीर्वाद के \nसाथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मां वैष्णो के दरबार में दिव्य आशीर्वाद के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ संपन्न
विज्ञापन
- शारदीय नवरात्र में चार लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का शारदीय नवरात्र पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ महानवमी पर संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति डाली गई। विश्व शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण के लिए दिव्य आशीर्वाद की प्रार्थना की गई।
श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों संग बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने समापन अनुष्ठानों में भाग लिया। पद्मश्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री के नेतृत्व में विद्वान पंडितों के एक समूह ने महायज्ञ संपन्न कराया।
नवरात्र के दौरान रोज औसतन 40,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने मां के दरबार में दर्शन किए। नवरात्र शुरू होने के बाद से अब तक कुल चार लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ष के शारदीय नवरात्र में लगभग 1.78 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। तीर्थयात्रा को सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक बनाने के लिए श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए थे। मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए। रास्ते में और भवन परिसर में बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति के साथ साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की खान-पान संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड के भोजनालयों और लंगरों में विशेष व्रत का भोजन भी उपलब्ध कराया गया।-- -- --
विज्ञापन
इस वर्ष नया वैष्णवी भवन हुआ तैयार
इस वर्ष तीर्थयात्री सुविधाओं में अहम विस्तार नया वैष्णवी भवन है। इसका उद्घाटन मई 2026 में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। इस सुविधा से भवन में ठहरने की क्षमता बढ़ी है और साथ ही तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता और दायरे में भी सुधार हुआ है।
भक्ति भजनों से कलाकारों ने उत्सव को लगाए चार चांद
मां के दरबार में उत्सव का माहौल, भवन, अटका और आसपास के क्षेत्रों में की गई आकर्षक फूलों की सजावट, विशेष थीम पर आधारित सजावट से और भी निखर उठा। प्रसिद्ध कलाकारों ने भक्ति भजनों से उत्सव के माहौल में और जान डाल दी। इन कलाकारों में नवदीप वडाली, सुधीर व्यास, मन्नत नूर, सिप्पी और राज आशू, दिलबाग सिंह, मिलिंद गाबा, नितिन, मिलन सिंह, मालिनी अवस्थी, ज्ञान पंकज, कन्हैया मित्तल, मास्टर नूर, शाश्वत सचदेव, अरुणिता कांजीलाल, ज्योतिका टांगरी और अजय याज्ञनिक शामिल थे। एसएमवीडी गुरुकुल के छात्रों ने भी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पारंपरिक आध्यात्मिक संगीत की समृद्धि को युवा प्रतिभा और उत्साह के साथ बखूबी पिरोया।
विज्ञापन
- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का शारदीय नवरात्र पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ महानवमी पर संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति डाली गई। विश्व शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण के लिए दिव्य आशीर्वाद की प्रार्थना की गई।
श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों संग बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने समापन अनुष्ठानों में भाग लिया। पद्मश्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री के नेतृत्व में विद्वान पंडितों के एक समूह ने महायज्ञ संपन्न कराया।
विज्ञापन
नवरात्र के दौरान रोज औसतन 40,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने मां के दरबार में दर्शन किए। नवरात्र शुरू होने के बाद से अब तक कुल चार लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ष के शारदीय नवरात्र में लगभग 1.78 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। तीर्थयात्रा को सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक बनाने के लिए श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए थे। मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए। रास्ते में और भवन परिसर में बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति के साथ साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की खान-पान संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड के भोजनालयों और लंगरों में विशेष व्रत का भोजन भी उपलब्ध कराया गया।