फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: दिल्ली-कोलकाता के फूलों से महकेगा बावे माता का दरबार

विज्ञापन
religious news
- शहर के प्रमुख मंदिरों में रंग-रोगन, सफाई और सजावट का काम तेज
विज्ञापन

- 11 अक्तूबर को अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शारदीय नवरात्र के आगमन से पहले मंदिरों के शहर में मां के दरबार सजने लगे हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों के साथ नगरोटा स्थित कोल कंडोली माता मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों में रंग-रोगन, साफ-सफाई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
बावे माता मंदिर के मुख्य पुजारी महंत बिट्टा नाथ ने बताया कि इस बार मंदिर के पवित्र प्रांगण को विशेष रूप से फूलों से सजाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली और कोलकाता से करीब तीन क्विंटल फूल मंगवाए जा रहे हैं। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर और चिकित्सा शिविर समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
विज्ञापन

महामाया मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष चंद्र ने बताया कि मंदिर में रंग-रोगन और सजावट का काम चल रहा है, जिसे शनिवार से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, कोल कंडोली माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान जागरण के साथ नौ दिवसीय मेले का आयोजन होगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से लंगर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मचैल माता दरबार के पुजारी मनोज ने बताया कि पिछले वर्ष आपदा के कारण रास्ता बाधित होने से श्रद्धालुओं की संख्या प्रभावित हुई थी। इस बार रास्ता पूरी तरह साफ होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ज्योतिषाचार्य पं. चंद्र मोहन केरनी के अनुसार, 11 अक्तूबर को सुबह अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ नवरात्रि शुरू होगी। 20 अक्तूबर तक मंदिरों और घरों में माता के जयकारे गूंजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed