{"_id":"d967d7eb12aaf7aa619e6137b7c13010","slug":"religious-guru-are-being-urged-to-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग के बहाने वोटरों पर डोरे डाल रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्संग के बहाने वोटरों पर डोरे डाल रहे प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Dec 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अब धार्मिक गुरुओं की शरण लेना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि यहां कहीं पर भी कोई सत्संग या फिर अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। वहां पर एक साथ कई प्रत्याशी पहुंच रहे हैं।
सत्संग के बहाने प्रत्याशी वहां उपस्थित लोगों के साथ सत्संग सुनने के बहाने वोट अपील भी जरूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वाक्या शुक्रवार को हुआ। जब आरएसपुरा में एक धार्मिक कार्यक्रम में कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, भाजपा और पीडीपी के प्रत्याशी सत्संग सुनने पहुंच गए।
नेताओं ने धार्मिक गुरू के चरण छूकर आशिर्वाद लिया और साथ संगत से उन्हें वोट दिलाने की अपील भी कर डाली। जम्मू, कठुआ और राजोरी की 20 विधानसभा सीटों के लिए 20 दिसंबर को अंतिम चरण का चुनाच होना है। इन जिलों में धार्मिक गुरुओं की महत्वता है।
विज्ञापन
सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों में धार्मिक गुरुओं के काफी भगत हैं। ऐसे में प्रत्याशी इन गुरुओं की शरण में पहुंच रहे हैं और अपील कर रहे हैं कि वह संगत से उन्हें वोट देने के लिए कहें। प्रत्याशियों का मानना है कि धार्मिक गुरुओं के कहने पर संगत उनको वोट कर देगी।
वहीं नेताओं का मंदिरों में भी खूब जाना हो रहा है। सुबह और शाम को मंदिरों में माथा टेकने वालों की संख्या काफी रहती है। इसलिए नेता भी माथा टेकने पहुंच जाते हैं। यही नहीं, नेताओं की शाम को आयोजित होनी वाली सभाएं भी मंदिरों के आसपास होने लगी है।
ताकि यहां आने वाले लोग उनकी सभाओं में भी पहुंच जाएं। अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार के खत्म होने में अब केवल पांच दिन बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशी प्रचार की कोई कमी नहीं छोड़ रहे। हर तरह से वोटरों को रिझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।