{"_id":"6071f1328ebc3e591351e66b","slug":"religious-gathering-in-dera-baba-from-today-reasi-news-jmu233204884","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा बाबा में धार्मिक समागम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा बाबा में धार्मिक समागम आज से
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय से बीस किलोमीटर की दूर स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर की तपोस्थली डेरा बाबा में रविवार से धार्मिक समागम का आगाज होगा। इस दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
लगभग दो सौ वर्ष पुराने गुरद्वारा परिसर में रविवार से अखंड पाठ की शुरूआत होगी, जिसके जरिए गुरु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। सोमवार को नगर कीर्तन करने के साथ ही बाबा बंदा सिंह बहादुर के वस्त्रों और अस्त्र-शस्त्र को दिखाया जाएगा, जिसके बाद रात को कीर्तन होगा।
मंगलवार को अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। समागम 10वें गद्दीनशीन बाबा जितेंद्र पाल सिंह सोढ़ी की देखरेख में किया जाएगा। सचिव वेद मक्कड़ ने बताया कि समागम में आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके बिना किसी को भी गुरद्वारे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस के साथ ही उन्होंने सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की गई है। कोविड की दूसरी लहर के चलते इस वर्ष डेरा बाबा केसरी दंगल भी रद्द कर दिया गया है।