फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Religious Bodies Call Ladakh Bandh in suppotrt on march 6 sonam Wangchuk to Go on Fast

लद्दाख में फिर चढ़ा सियासी पारा: धार्मिक संगठनों के किया बंद का आह्वान, सोनम वांगचुक शुरू करेंगे आमरण अनशन

Wed, 06 Mar 2024 03:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 03:04 PM IST
सार

कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) और लेह अपेक्स बॉडी (एलएबी) की मांगों के समर्थन में धार्मिक संगठनों ने लोगों से प्रदेश में कामकाज बंद रखने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
Religious Bodies Call Ladakh Bandh in suppotrt on march 6 sonam Wangchuk to Go on Fast
लद्दाख में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सोनम वांगचुक (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बुधवार को लद्दाख बंद का आह्वान किया है। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) और लेह अपेक्स बॉडी (एलएबी) की मांगों के समर्थन में लोगों से प्रदेश में कामकाज बंद रखने की अपील की गई है। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन शुरू करने का एलान किया है।

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार, चार मार्च को लद्दाख के मुद्दों को लेकर बनाई गई सब कमेटी की गृह मंत्रालय में हुई बैठक बेनतीजा रही। सब कमेटी में शामिल लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) के सदस्यों ने मीटिंग के बाद एक संयुक्त बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों व लद्दाख उपराज्यपाल के सलाहकार संग उनकी बैठक बेनतीजा रही। हालांकि किन बातों पर पेंच फंसा इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की गई।

बैठक के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात भी की। इस बैठक को भी लेह एलएबी और केडीए प्रतिनिधियों ने बेनतीजा करार दिया। साथ ही उन्होंने यह भी एलान किया कि अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही वो लोगों की सहमति से निर्णय लेंगे। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक बातचीत को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

दूसरी ओर, सूत्रों ने बताया कि बैठक में छठे शेड्यूल से संबंधित मागों पर विस्तृत चर्चा हुई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कानूनी विशेषज्ञों के हवाले से स्पष्ट किया की उनकी मांगों पर क्रियान्वयन में दो से तीन महीने का वक्त लगेगा। लेकिन लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस के प्रतिनिधि इसे फौरन अमल में लाने पर जोर देते रहे।

सूत्रों ने आगे बताया कि लद्दाखी लीडरों द्वारा उठाई गई मांगों को अमल में लाने के लिए कई प्रक्रियाओं का निर्वाहन करना होगा। साथ ही उनका संविधान सम्मत होना भी जरूरी है। ऐसी मांगों को दबाव में आकर पूरा नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है की सब कमेटी की पहली बैठक फरवरी 24 को हुई थी। इससे पूर्व गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी लद्दाख के लीडरों के साथ दो दौर की बातचीत कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed