{"_id":"627c1d924087b906cd415291","slug":"religion-samba-news-jammu-news-jmu2596227104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाती सियाबती के स्थान पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाती सियाबती के स्थान पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। जाट समुदाय की पप्पी बिरादरी की मेल बुधवार को दाती सियाबती स्थान जट्टां दे कोठे थाती में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बिरादरी के लोगों ने दाती के दरबार में हिस्सा लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम के लिए अलसुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। दोपहर के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।
बुधवार को दाती सियाबती स्थान पर जाट समुदाय की पप्पी बिरादरी की मेल मनाई गई। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बिरादरी के सदस्य खैरू राम चौधरी की देखरेख में किया गया। मेल में
सैकड़ों लोगों ने हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
खैरू राम चौधरी ने बिरादरी के लोगों से आपसी एकता और भाईचारे बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से बच्चों को भी ऐसे धार्मिक समारोहों में लाने की अपील की, ताकि उन्हें भी बिरादरी के बारे में जानकारी मिल सके। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेल में कैप्टन तरसेम सिंह पप्पी, सूरम सिंह, बनारसी सिंह, गुरदीप सिंह, सौदागर सिंह, गिरदारी लाल, मदन सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
15 और 16 मनाई जाएगी बराल ब्राह्मण बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल
अखनूर। बराल ब्राह्मण बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल 15 मई गांव मावा ब्राह्मणा (अखनूर) और 16 मई को बसावा (चौकी चौरा) में कुल देवी स्थान पर मनाई जाएगी। यह जानकारी बराल बाह्मण बिरादरी के अध्यक्ष मंगल बराल ने दी। उन्होंने बताया की हर वर्ष की तरह इस बार भी बराल ब्राह्मण बिरादरी की अर्ध वार्षिक दोनों देवी स्थानों पर मनाई जाएगी। सुबह छह बजे कुल देवी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और आठ बजे यज्ञ शुरू होगा। इसके बाद विशाल भंडारा लगाया जाएगा। मंगल बराल ने बताया कि अर्ध वार्षिक मेल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों और विदेशों से भी बिरादरी के लोग हिस्सा लेते हैं। उनके रहने और खाने-पीने की तैयारी पूर्ण कर ली है।