फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religion news

Jammu News: जय बुआ दाकी केसां और जन्द देवता के दरबार में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
religion news
ज्यौड़ियां। पावा बिरादरी की तरफ से रविवार को जय बुआ दाती केसां तथा जन्द देवता देव स्थान कोट लैडियां बल्ले दा बाग अखनूर में मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। देव स्थान कमेटी के अनुसार मेल के अवसर पर बिरादरी के 25 हजार के करीब लोगों ने भाग लिया और माथा टेककर जय बुआ दाती केसां तथा जन्द देवता का आशीर्वाद लिया। मेल के कार्यक्रम में सुबह हवन यज्ञ किया गया। 12 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जात्रा की गई। डेढ़ बजे के बाद नवविवाहित जोड़ों ने देव स्थान के इर्द-गिर्द फेरे लिए। इस दौरान बिरादरी की तरफ से एक बैठक भी की गई। इसमें बिरादरी के सदस्य रवेल सिंह पावा तथा बिरादरी के प्रधान चमण लाल पावा ने बिरादरी के सभी लोगों को आपस में एकता बनाए रखने और अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करने के लिए कहा। इसके बाद भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

मेल में पंजाब से भी बिरादरी के लोग पहुंचे हुए थे। मेल के मौके पर 50 के करीब बिरादरी के नवविवाहित जोड़ों ने फेरे लिए और दाती का आशीर्वाद लिया। उसके बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को एक साथ बैठाकर भोजन करवाया गया। बिरादरी के प्रधान चमण लाल पावा, पुजारी काली दास पावा तथा बिरादरी के सदस्य रवेल पावा ने बताया कि इस स्थान पर साल में दो दफा मेल आयोजित की जाती है और हर मेल में लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed