फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religion news

सावन के पहला सोमवार रणवीरेश्वर मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
religion news
जम्मू। भगवान शिव के पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। शहर के रणवीरेश्वर और पीरखो मंदिर में सुबह से भक्तों का जमावड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर भवन गूंज उठे।
विज्ञापन

सावन माह का पहला सोमवार होने के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही। इस दौरान मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। रणवीरेश्वर मंदिर के साथ शहर के अन्य शिवालयों में विशेष तैयारी की गई। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। पीरखो मंदिर में सुबह तड़के तीन बजे रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद शिव पाठ, जलाभिषेक भी हुआ। बिक्रम चौक स्थिति शिव मंदिर, आपशंभु मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहे। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में पहुंचे। शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद शिव मंदिरों में भी काफी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed