फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Relief rehabilitation yatra by Panthers Party in jammu kashmir

रियासत में राहत-पुनर्वास यात्रा करेगी पैंथर्स पार्टी

Sat, 11 Oct 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 11 Oct 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
Relief rehabilitation yatra by Panthers Party in jammu kashmir

उधमपुर के विधायक एवं पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ से हुई भारी तबाही के बाद प्रभावितों तक राहत व पुनर्वास योजना का लाभ न मिल पाने को सरकार की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि रियासत में अब पैंथर्स पार्टी की ओर से राहत और पुनर्वास यात्रा चलाई जाएगी।

विज्ञापन


उधमपुर में अपने अनशन को खत्म कर शनिवार शाम जम्मू प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान मनकोटिया ने इस बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उधमपुर में दो से लेकर दस अक्तूबर तक राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ अनशन रखा गया था और बाढ़ पीडि़तों तक समुचित रूप से राहत सामग्री के आवंटन प्रक्रिया शुरू होने पर उनके द्वारा अनशन खत्म किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब पैंथर्स पार्टी की ओर से यह फैसला लिया गया है कि जल्द ही राज्य में बाढ़ से पीडि़त एवं प्रभावितों के बीच पार्टी राहत एवं पुनर्वास यात्रा आरंभ करेगी तथा हर प्रभावितों तक पहुंचकर उन्हें राहत व पुनर्वास योजना का लाभ दिलाए जाने की हर संभव कोशिश करेगी। मनकोटिया ने सरकार से बाढ़ को प्राकृतिक त्रासदी घोषित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पांच सदस्यीय गठित कमेटी पर सुनवाई 31 अक्तूबर तक होनी है। वहीं, राहत एवं पुनर्वास योजना का लाभ कश्मीर में जितना मिलनी चाहिए, वहीं जम्मू के प्रभावित लोगों को भी मिलना चाहिए। इस दिशा में उनका पूरा ध्यान रहेगा कि उचित ढंग से हर बाढ़ प्रभावितों तक राहत एवं पुनर्वास योजना का लाभ पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed