फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Relief in 90 percent of Valley areas, Precautionary ban at night

घाटी के 90 फीसदी इलाकों में राहत, रात के वक्त एहतियातन पाबंदी

Wed, 04 Sep 2019 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
Relief in 90 percent of Valley areas, Precautionary ban at night
सड़कों पर सामान्य होती वाहनों की आमद-रफ्त - फोटो : अमर उजाला

घाटी के अधिकांश इलाकों में दिन के प्रतिबंधों में राहत दी गई है, इसके बावजूद बाजार बंद हैं। मंगलवार को सड़कों पर निजी यातायात सामान्य रूप से चलता नजर आया। कुछ जिलों में अंतर-जिला टैक्सी के साथ-साथ ऑटो-रिक्शा भी चल रहे थे। 

विज्ञापन


हालांकि सार्वजनिक वाहन नहीं दिखे। अधिकारियों का कहना है कि घाटी के 90 फीसदी इलाकों में दिन के समय किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। रात के समय एहतियातन पाबंदियां लागू हैं। यह प्रतिबंध पांच अगस्त को लागू किए गए थे।
विज्ञापन

 
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के सिविल लाइंस इलाके में कुछ दुकानदार शहर के बीचों-बीच लाल चौक, टीआरसी चौक, डल गेट पर भी सामान बेचते नजर आए। उन्होंने कहा कि घाटी के अधिकांश क्षेत्रों से बैरिकेड हटा दिए गए, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती जमीन पर जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि  76 एक्सचेंजों में लैंड लाइन टेलीफोन सेवाएं काम कर रही हैं। हालांकि, लाल चौक और प्रेस एन्क्लेव के कॉमर्शियल इलाके के साथ-साथ घाटी के कुछ अन्य क्षेत्रों में सेवाओं को निलंबित रखा गया है। 


सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति सामान्य
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय पूरी तरह काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की उपस्थिति भी अच्छी है। 4,000 से अधिक प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालय कश्मीर में चालू हैं। शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार हुआ है हालांकि बच्चों की उपस्थिति अभी कम है परंतु इसमें भी निरंतर सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed