फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Relief for rail passengers during the festive season, eight pairs of trains will be restored.

Jammu News: त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को राहत, आठ जोड़ी ट्रेनें होंगी बहाल

Tue, 30 Sep 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 30 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Relief for rail passengers during the festive season, eight pairs of trains will be restored.
जम्मू। त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे की ओर से 2 से आठ अक्तूबर के बीच जम्मू से जाने और आने वाली 16 ट्रेनों (आठ जोड़ी) को बहाल किया जा रहा है। इसमें कानपुर सेंट्रल, योगनगरी ऋषिकेश, सियालदह सहित अन्य रूटों पर ये ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों को रेलवे ने 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद रद्द किया था। रेलवे ने चौथे चरण में ट्रेनों को बहाल करने का फैसला लिया है। इससे पहले तीन चरणों में सिर्फ नौ ट्रेनें ही बहाल हो पाई थीं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पुलों की मरम्मत और सुरक्षा कार्य पूरे कर लिए गए हैं। अब चरणबद्ध तरीके से ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

अक्तूबर में दशहरा और दिवाली जैसे बड़े पर्व है। ट्रेनें बहाल होने पर बड़ी संख्या में यात्री अपने पैतृक स्थानों तक पहुंच सकेंगे। वर्तमान में ट्रेनें कम चलने और यात्री अधिक होने से सीट कंफर्म नहीं हो पा रही है। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेनें पुरानी समय सारिणी के अनुसार नियमित रूप से चलेंगी। इसमें साप्ताहिक व दैनिक ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें होंगी बहाल
12470 जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल, दो अक्तूबर
14606 जम्मू तवी-योगनगरी ऋषिकेश, पांच अक्तूबर
14692 जम्मू तवी-बरौनी, तीन अक्तूबर
22318 जम्मू तवी-सियालदह, छह अक्तूबर
15654 जम्मू तवी-गुवाहाटी अमरनाथ, तीन अक्तूबर
12588 जम्मू तवी-गोरखपुर, चार अक्तूबर
15098 जम्मू तवी-भागलपुर, सात अक्तूबर
15652 जम्मू तवी- गुवाहाटी, आठ अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed