{"_id":"d04defe71a818b0a84306182ce7d3cb8","slug":"release-pending-salaries-of-casual-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैजुअल कर्मियों का लंबित वेतन जारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैजुअल कर्मियों का लंबित वेतन जारी हो
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Sep 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
नेशनल मजदूर कांफ्रेंस ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अपील की है कि वह विभिन्न सरकारी विभागों में कार्र्यरत कैजुअल कर्मियों का लंबित वेतन जारी करें। संगठन के प्रधान सुभाष शास्त्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रियासत में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही हुई है।
विज्ञापन
सरकारी विभागों, जिसमें बिजली, पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग आदि विभागों के ढांचे को काफी क्षति पहुंची है। पिछले लंबे समय से वेतन जारी न होने के बाद इन विभागों के कैजुअल कर्मी ढांचे की मरम्मत में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
शास्त्री ने कहा कि रियासी सरकार को कैजुअल कर्मियों का उनका लंबित वेतन जारी करना चाहिए, ताकि ऐसे कर्मचारियों के परिवारों को राहत मिल सके। इसके अलावा कैजुअल मुलाजिमों की सेवाओं को नियमित करने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर बाढ़ से रियासत में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की गई और उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में राजन बाबू खजूरिया, सुनील कोछड़, सुदेश भगत, परमजीत, सुरेंद्र कुमार, कामरेड बरकत राम, राम लाल शर्मा, मदन लाल, दर्शन लाल आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।