फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Release of three Dogri books of Prakash Premi

Jammu News: प्रकाश प्रेमी की तीन डोगरी पुस्तकों का विमोचन

विज्ञापन
Release of three Dogri books of Prakash Premi
जम्मू। रचनाकार कला साहित्य अकादमी उधमपुर की ओर से सोमवार को वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ डोगरी लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता प्रकाश प्रेमी की तीन डोगरी पुस्तकों गीतें दा बंजारा, अमर बलिदान और लोक नायक मियां डिडो का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डोगरी संस्था जम्मू के अध्यक्ष प्रो. ललित मगोत्रा ने की, जबकि प्रख्यात डोगरी लेखक दर्शन दर्शी मुख्य अतिथि थे। समारोह के दौरान डॉ. यश रैना ने गीतें दा बंजारा, सुरजीत होश बडसली ने अमर बलिदान और जगदीप दुबे ने लोक नायक मियां डिडो पर पेपर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पद्मश्री रोमालो राम को भी सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों और प्रकाश प्रेमी के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। मंच पर पद्मश्री प्रो. शिव निर्मोही, सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सतीश शर्मा और रशपाल सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed