दीक्षांत समारोह के लिए 29 को होगी रिहर्सल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें भाग नहीं लेने वालों को दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। डॉक्टरेट की डिग्रियां प्रदान करने के लिए इस अति विशिष्ट कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। जिन छात्रों ने वर्ष 2013 में पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर ली है, उनसे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जेयू ने आवेदन मांगे हैं।
आवेदन भरने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। छात्रों को आवेदन के साथ 435 रुपये का एक डिमांड ड्राफ्ट लगाने को भी कहा गया है, जो गाउन के खर्चे के लिए होगा। समारोह में भाग लेने वालों के लिये 29 अगस्त को जनरल जोरावर सिंह सभागार में रिहर्सल रखी गई है। जो छात्र रिहर्सल में भाग नहीं लेंगे उन्हें दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।