फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Registration process for Amarnath Yatra 2023 begins, journey will last for 62 days

Amarnath Yatra 2023: भोले के जयघोष के साथ पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, इस बार 62 दिन तक चलेगी धार्मिक यात्रा

Tue, 18 Apr 2023 01:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 01:27 AM IST
सार

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की संबंधित साइट पर भी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। पंजीकरण के लिए जरूरी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) बनवाने के लिए भी अस्पतालों में यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Registration process for Amarnath Yatra 2023 begins, journey will last for 62 days
जम्मू में पंजीकरण करवाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए सोमवार को बम-बम भोले के जयघोष के साथ देशभर की 542 बैंक शाखाओं में ऑफलाइन अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर की बीस बैंक शाखाओं में भी समूह पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की संबंधित साइट पर भी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। पंजीकरण के लिए जरूरी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) बनवाने के लिए भी अस्पतालों में यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है। इस साल पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा हो रही है।
विज्ञापन


जम्मू के रिहाड़ी चौक, 69 बीसी रोड रिहाड़ी में पीएनबी बैंक शाखा में अग्रिम पंजीकरण के लिए पहुंचे शिवभक्तों में उत्साह देखते ही बना। जम्मू जिले में सबसे अधिक छह बैंक शाखाओं में विशेष पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पीएनबी अखनूर, जेएंडके बैंक बख्शीनगर, जेएंडके बैंक गांधीनगर, जेएंडके बैंक टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर रेजीडेंसी रोड जम्मू शामिल हैं। पांच या अधिक समूह वाले यात्री निकटतम बैंक शाखा में पहुंचकर समूह यात्री पंजीकरण करवा सकते हैं। यह 17 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक जारी रहेगा।

इसी तरह पोस्ट के माध्यम से पंजीकरण करवाने वाले यात्री अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड चैतन्य आश्रम तालाब तिल्लो जम्मू में 17 अप्रैल से 30 अप्रैल और दूसरा फ्लोर ब्लाॅक तीन इंजीनियरिंग काॅम्प्लेक्स राज बाग श्रीनगर में 1 मई से 31 मई तक पंजीकरण आवेदन कर सकते हैं।

इसमें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर यात्रियों को पंजीकरण सुविधा दी जाएगी। प्रति समूह में अधिकतम पचास यात्रियों का पंजीकरण होगा। उन्हें निर्धारित तिथि और दिन के मुताबिक दर्शन की अनुमति दी जाएगी। समूह यात्री पंजीकरण के लिए 220 रुपये शुल्क रखा गया है।


पोस्टल शुल्क में 1-5 यात्री के लिए 50 रुपये, 6-10 यात्रियों के लिए 100 रुपये, 11-15 यात्रियों के लिए 150 रुपये, 16-20 यात्रियों के लिए 200 रुपये, 21-25 यात्रियों के लिए 250 रुपये और 26-30 यात्रियों के लिए 300 रुपये शुल्क रखा गया है। यात्रा के लिए गत 16 अप्रैल से संबंधित अस्पतालों से जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed