{"_id":"67f44202af2c5f71030b7c4c","slug":"registration-for-amarnath-yatra-will-be-done-in-533-branches-jammu-news-c-10-lko1021-584423-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा के लिए 533 शाखाओं में होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा के लिए 533 शाखाओं में होगा पंजीकरण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण के लिए निर्धारित बैंकों की सूची जारी कर दी गई है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चार बैंकों का चयन किया गया है। इनमें जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल, यस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।
श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की ओर से सोमवार को जारी सूची के अनुसार देशभर में कुल 533 बैंकों में पंजीकरण होगा। इनमें से जम्मू-कश्मीर में 23 शाखाएं शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, डोडा, रामबन, रियासी, किश्तवाड़, सांबा में जेके बैंक, पीएनबी और एसबीआई से पंजीकरण होगा। पंजीकरण आगामी 14 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं श्राइन बोर्ड ने 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उन डाॅक्टरों और स्वास्थ्य संस्थानों की सूची भी जारी की है।
इनसे यात्रा के लिए प्रमाणपत्र हासिल करना अनिवार्य है। अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुड्डुचेरी, सिक्किम के डाॅक्टरों और संस्थानों की सूची अभी तैयार नहीं हुई है। बता दें कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को संपन्न होगी। श्राइन बोर्ड ने अपनी अधिकारिक बेवसाइट पर पंजीकरण और स्वास्थ्य प्रमाण से संबंधित जानकारी साझा कर दी है।