फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   regional meteorogical center

Jammu News: लद्दाख समेत हिमाचल में भी कहां होगी बारिश या बर्फबारी... बताएगा जम्मू

विज्ञापन
regional meteorogical center
जम्मू। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मौसम की सटीक जानकारी और प्राकृतिक आपदाओं की समय रहते चेतावनी देने के लिए जम्मू में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) शुरू किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पांच जून को सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन में आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन




नया केंद्र अत्याधुनिक मौसम निगरानी प्रणाली, डॉप्लर वेदर रडार और ऑटोमेटिक वेदर स्टेशनों के नेटवर्क से जुड़ा होगा। भारी बारिश, बर्फबारी, बादल फटना, आंधी-तूफान, हिमस्खलन, लू और शीतलहर जैसी घटनाओं की पहले और ज्यादा सटीक जानकारी मिल सकेगी। प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को समय रहते तैयारी करने में मदद मिलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़, बादल फटने और हिमस्खलन जैसी घटनाओं को देखते हुए केंद्र को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां से मौसम पूर्वानुमान, निगरानी और शुरुआती चेतावनी सेवाओं का समन्वय किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पूरे उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम की ज्यादा सटीक और समय पर जानकारी मिल सकेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा, मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को होगा फायदा

अधिकारियों के अनुसार केंद्र का लाभ खेतीबाड़ी, बागवानी, पर्यटन, विमानन, जलविद्युत परियोजनाओं, परिवहन और जल संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों को भी मिलेगा। समय पर मौसम की जानकारी मिलने से किसानों और बागवानों को फसलों व बागों की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। पर्यटन और परिवहन क्षेत्र भी मौसम से जुड़े जोखिमों को कम कर सकेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि नया केंद्र शुरू होने से मौसम पूर्वानुमान, जलवायु निगरानी और चेतावनी प्रणाली को नई मजबूती मिलेगी। मौसम संबंधी जानकारी और अधिक भरोसेमंद होगी तथा आपदा प्रबंधन एजेंसियों को तेजी से निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed