फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   redcross

रेडक्रॉस सोसायटी के प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता

विज्ञापन
redcross
जम्मू। रेडक्रॉस सोसायटी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। उसके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह बातें डिवकॉम रमेश कुमार ने कच्ची छावनी स्थित रेडक्रॉस भवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें कारमल कान्वेंट स्कूल कुंजवानी, गर्वनमेंट गर्ल्स स्कूल कच्ची छावनी आदि स्कूलों के बच्चे शामिल रहे। दो दिवसीय फर्स्ट एड ओरियंटल कार्यक्रम में भाग लेने वाले चिकित्सकों, वालंटियर और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं, पांच बीपीएल परिवारों से संबंधित विधवा महिलाओं को सिलाई मशीनें और वालंटियरों को बचाव किट वितरित की गईं। डिवकॉम ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी जनहित में काम कर रही है। संभागीय सचिव सत पाल शर्मा ने कहा कि लोगों की सहायता के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुफ्त दवाइयां वितरित कर सहायता की जा रही है। रक्तदान शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को खून मुहैया करवाया जा रहा है। इस मौके पर संजय बंसल, अनिल कपाही, डीके कपूर और दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक भवन में मनाया गया रेडक्रॉस दिवस
शिक्षक भवन गांधी नगर में रविवार को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एडीसी सतीश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रेडक्रॉस के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed