फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Recruitment of 1889 posts of Account Assistant in Rural Development and Panchayat Raj Department jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, युवाओं के लिए 1889 पदों का तोहफा, ऐसे करें आवेदन

Tue, 07 Jul 2020 02:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of 1889 posts of Account Assistant in Rural Development and Panchayat Raj Department jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोलते हुए प्रदेश सरकार ने 1889 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह पद ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग में अकाउंट असिस्टेंट के हैं। सभी पद जिला स्तरीय हैं। इससे पहले साढ़े आठ हजार चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई थी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग में अकाउंट असिस्टेंट (पंचायत) की 1889 पोस्ट जारी की गई है। इसके लिए 20 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए 120 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्प के होंगे। आवेदनकर्ताओं के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट को अनिवार्य किया गया है। युवाओं को फार्म के लिए 350 रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


बारामुला में सबसे ज्यादा और श्रीनगर में सबसे कम पोस्ट
जम्मू संभाग में किश्तवाड़ 69, डोडा 103, रामबन 71, उधमपुर 103, रियासी 75, कठुआ 109, सांबा 56, जम्मू 124, राजोरी 128 और पुंछ जिले में 100 सीटें जारी की गई हैं। कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा के लिए 153, बारामुला 158, बांदीपोरा 74, गांदरबल 66, श्रीनगर 7, बडगाम में 123, पुलवामा 86, शोपियां 55, कुलगाम 83, अंनतनाग के लिए 146 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगी आरक्षण व्यवस्था
जनरल वर्ग के लिए 946, आरबीए वर्ग के लिए 196 , एससी वर्ग के लिए 160, एसटी वर्ग के लिए 188, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 180, एएलसी वर्ग के लिए 73, पीएसपी वर्ग के लिए 73, ओएससी वर्ग के लिए 72 पोस्ट आरक्षित की गई हैं।

यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed