फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Recruitment for vacant posts in Jammu Kashmir government departments will start this month

जम्मू-कश्मीरः सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर इसी माह शुरू होगी भर्ती

Fri, 15 May 2020 03:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 May 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for vacant posts in Jammu Kashmir government departments will start this month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश में सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर इसी महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी खाली पदों को चिह्नित कर इन्हें 22 मई तक सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) को भेजेगी।

विज्ञापन


कमेटी रिक्त पदों पर तेज गति से भर्ती प्रक्रिया और भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। कमेटी सरकारी विभागों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों को आवश्यक रूप से जल्द भरे जाने वाले मामलों में पदों की निशानदेही करेगी। भर्ती की प्रक्रिया के मापदंड तैयार करेगी ताकि तीव्र गति से भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। भर्ती प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर करने का काम भी कमेटी करेगी। अगर जरूरी हुआ तो कमेटी की प्रतिदिन बैठक होगी।
विज्ञापन


नवीन कुमार को बनाया नोडल अफसर
कृषि-बागवानी विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी को कमेटी का चेयरमैन एवं नोडल अफसर बनाया गया है। श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव सौरभ भगत, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव फारूक अहमद लोन, विधि-न्याय विभाग के सचिव अचल सेठी को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed