{"_id":"5f1c6e608ebc3e9fa15b07b9","slug":"recovery-rate-of-corona-patients-reached-in-20-days-in-jammu-and-kashmir-53-1-jammu-city-news-jmu2150675161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 20 दिन में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर पहुंची 53.1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 20 दिन में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर पहुंची 53.1
विज्ञापन
जम्मू। कोविड संकट के बीच जम्मू-कश्मीर में प्रति दस लाख लोगों पर टेस्टिंग का आंकड़ा 44744 पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 12742 है। 23 जुलाई तक प्रदेश में कोरोना को मात देने वालाें का प्रतिशत 53.01 प्रतिशत पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमित लोगाें का प्रतिशत तीन प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 8.3 प्रतिशत है। प्रदेश के जम्मू संभाग में 1.3 और कश्मीर में यह दर 4.7 प्रतिशत है।
जम्मू और रियासी जिले में सबसे कम 0.8 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर दर्ज की गई है, जबकि शोपियां में सबसे अधिक 8.3 प्रतिशत दर्ज हुई है। इसके बाद बारामुला में 5.3 प्रतिशत है। कश्मीर संभाग के बांदीपोरा और गांदरबल जिले में सबसे कम 2.3 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर्ज की गई है। जम्मू संभाग में जिला रामबन 3.7 प्रतिशत दर के साथ शीर्ष पर है। राजोरी में पॉजिटिविटी दर 2.1 प्रतिशत है। पूरे देश में 2.4 प्रतिशत की तुलना में जम्मू-कश्मीर में मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है। जम्मू संभाग में मृत्यु दर 0.6 और कश्मीर संभाग में 2.0 प्रतिशत है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जम्मू और कश्मीर संभाग में रिकवरी दर 20 दिन में 53.01 प्रतिशत को छू गई है, जो 3 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक है। प्रदेश में प्रति मिलियन औसत मामले 1339 हैं, हालांकि यह जम्मू संभाग में 623 पर कम है और कश्मीर संभाग में 1899 हैं।
---
प्रदेश में अब तक 17 हजार संक्रमित
जम्मू-कश्मीर में अब तक करीब 17000 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें कश्मीर संभाग में यह आंकड़ा 13000 के पार चला गया है। कश्मीर में अब तक पौने तीन सौ लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ मौतों का ग्राफ भी बढ़ा है। कश्मीर के बाद जम्मू संभाग में भी संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है। गत दिवस जम्मू में ही एक दिन में दो मौतें हुई हैं। हालांकि, राहत यह है कि संक्रमित मामलों के आने के साथ पॉजिटिव मरीज रिकवर भी हो रहे हैं। अब कोविड मरीजों को निगेटिव रिपोर्ट आने पर 14 दिन के बजाय 10 दिन बाद छुट्टी दी जा रही है।