फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Recorded 289 corona patients arrived in 24 hours

चौबीस घंटे में रिकार्ड 289 कोरोना के आए मरीज

विज्ञापन
Recorded 289 corona patients arrived in 24 hours
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में रिकार्ड 289 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इसमें जम्मू से आए पॉजिटिव मामलों में दस सैन्य जवान शामिल हैं। छह माह की बच्ची, 5 साल के बच्चे समेत चार सदस्यों का पूरा परिवार भी संक्रमित हुआ है। इस बीच कश्मीर में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है, इससे कश्मीर में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 36 है। इस बीच गत दिनों पॉजिटिव आए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की रिपोर्ट वीरवार को निगेटिव आई है।
विज्ञापन

नए मामलों में जम्मू संभाग से 67 और कश्मीर से 222 मामले शामिल हैं। अब तक 3143 मामलों में से 2059 सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग में 571 और कश्मीर में 1488 मामले शामिल हैं। जम्मू में आए मामलों में ट्रेन से आए दस सेना के जवान, कच्ची छावनी निवासी 16 वर्षीय युवक (क्वारंटीन में था), नानक नगर निवासी (मूल निवासी गाजियाबाद) एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इनमें पिता और 5 साल का बच्चा क्वारंटीन में थे, जबकि पत्नी और 6 माह की बच्ची घर पर क्वारंटीन थी। पॉजिटिव मामलों में अनंतनाग में 27, कुलगम में 49, श्रीनगर में 25, कुपवाड़ा में 19, बरामुला में 29, शोपियां में 35, बांदीपोरा में 15, बड़गाम में 5, पुलवामामें 14, गांदरबल में 4, जम्मू में 15, कठुआ में 3, उधमपुर में 25,पुंछ में 4, सांबा में 3, राजोरी में 6, डोडा में 3, रियासी में 3 और किश्तवाड़ में 5 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed