फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Record rain and snowfall in mountains, happy faces of tourists...some withered

Weather Mirror : पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से बने रिकॉर्ड, सैलानियों के खिले चेहरे... कुछ के मुरझाये

Sun, 29 Dec 2024 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 07:05 AM IST
सार

पहाड़ों पर सैर को गये सैलानियों के सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हैं जिनसे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक 10,000 से अधिक सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया है।

विज्ञापन
Record rain and snowfall in mountains, happy faces of tourists...some withered
बर्फबारी में फसी गाड़ियां

विस्तार

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में रिकॉर्ड बारिश और बर्फबारी से एक तरफ जहां सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं तो कुछ पर्यटकों के लिए मौसम मुसीबत का सबब बन गया। पहाड़ों पर सैर को गये सैलानियों के सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हैं जिनसे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक 10,000 से अधिक सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया है।

विज्ञापन


सेना ने 68 सैलानी निकाले श्रीनगर में सभी उड़ानें रद्द
सेना ने गुलमर्ग में फंसे 68 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला है। श्रीनगर-सोनमर्ग हाईवे बंद होने से फंसे पंजाब के सैलानियों को स्थानीय लोगों ने रात में एक मस्जिद में ठहराया। 

विज्ञापन
  • खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से शनिवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। बनिहाल-बारामुला खंड पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कुलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजीला, पहलगाम, गुरेज में डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई। श्रीनगर-जम्मू व श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद करना पड़ा है

रोहतांग में 5 फीट बर्फ
हिमाचल में रोहतांग दर्रे में पांच फीट बर्फबारी हुई। अटल टनल के पास और छितकुल में 3 फीट बर्फ गिरी। मनाली पुलिस ने सोलंगनाला से 2,000 वाहनों में फंसे करीब 10 हजार सैलानियों को मनाली पहुंचाया। प्रदेश में तीन राजमार्ग व 150 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 

उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ व चमोली-कुंड हाईवे को बंद करना पड़ा है। चीन की सीमा तक जाने वाले जोशीमठ-नीति राजमार्ग को भी बंद करना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed