फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   record break down in vaishno devi pilgrims

वैष्णों देवी श्रद्धालुओं में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट

Sat, 13 Sep 2014 12:24 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
record break down in vaishno devi pilgrims

शुक्रवार को छह हजार से भी कम भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शनों को रवाना हुए। भक्तों की संख्या में इतनी कमी दस साल बाद देखने को मिली। इससे पहले 13 अगस्त 2008 को अमरनाथ यात्रा विवाद के दौरान छह हजार भक्त दर्शन को रवाना हुए थे। श्राइन बोर्ड के रिकार्ड के मुताबिक सामान्य परिस्थितियों में इन दिनों बौसतन 20 हजार भक्त हर रोज दर्शन करने रवाना होते रहे हैं।

विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार आठ सितंबर को फिर से यात्रा शुरू करने पर उस दिन 29348 यात्रियों ने पंजीकरण कराया था। दोपहर में बारिश होने पर फिर से यात्रा रोक दी गई थी। इस दौरान 17,700 यात्री बाण गंगा से आगे भेजे गए थे, जबकि अन्य यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया था। मंगलवार को यह संख्या गिरकर 9095 तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को 5958 और वीरवार को 5863 यात्रियों ने ही भवन में माथा टेका था। शुक्रवार देर शाम तक कक्ष के बंद होने से दो घंटे पहले भक्तों की संख्या मात्र पांच हजार तक ही पहुंच पाई थी। पिछले दस वर्षों के यात्रा के आंकड़े पर अगर नजर डालें तो पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि एक दिन में भक्तों की संख्या छह हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक गुफा से होने लगे भक्तों के दर्शन

record break down in vaishno devi pilgrims

श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट के कारण भवन में प्राकृतिक गुफा को दर्शन के लिए खोल दिया गया है। इस गुफा को सुबह और शाम की आरती के एक घंटे बाद तक बंद रखा जा रहा है। इसके अलावा भक्तों को प्राकृतिक गुफा से दर्शन करने दिए जा रहे हैं।

दर्शन के बाद यात्रियों का निकास कृत्रिम गुफा से ही करवाया जा रहा है। यह भी संभवत: पहला मौका ही है कि जनवरी और फरवरी के अलावा किसी महीने में प्राकृतिक गुफा को खोला गया हो।

जनवरी-फरवरी में रहती है मंदी
अमूमन हर वर्ष यात्रियों की सबसे कम संख्या जनवरी और फरवरी में रहती है। उस दौरान भी हर रोज आठ से दस हजार के करीब यात्री दर्शन करने पहुंचते हैं। अगस्त और सितंबर में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन करीब 20 हजार रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed