फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Sudhin Vilage, Tehsildar Visit, Houses Vacant

Jammu News: पहाड़ी पर आई दरारों के बाद आसपास के घर खाली कराए

विज्ञापन
Reasi, Sudhin Vilage, Tehsildar Visit, Houses Vacant
पौनी। बारिश के कारण कई जगह पक्के मकानों में दरारें व रोड में भूस्खलन कई मकानों को कराया खाली
-तहसीलदार ने लोगों को सुरक्षित निकाल मिडिल स्कूल में पहुंचाया
विज्ञापन

रियासी। बारिश से ब्लॉक के गांव सुधीन के साथ लगती पहाड़ी पर आई दरारों के बाद आसपास रहने वाले लोगों के मकान बुधवार को खाली करवा लिए गए। तहसीलदार साहिल रंधावा ने लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल कर उन्हें स्थानीय मिडिल स्कूल में पहुंचाया। फिलहाल लोगों को यही पर रखा गया है।

पंचायत गजोड़ के स्थानीय निवासी प्रभु दयाल व पुरुषोतम कुमार के पक्के घरों में दरारें आई है। पौनी से रियासी जाने वाले सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिससे वाहनों की आवाजाही लगभग दो घंटे तक प्रभावित रही। दोमेल मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास पहाड़ी से आए मलबे से वाहन एक तरफ मार्ग पर से गुजरे। बुधवार सुबह से शाम तक बारिश लगातार जारी रही प्रशासन की तरफ से लोगों को एहतियात बरतने व घरों में सुरक्षित स्थानों में रहने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed