फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, sports, cricket

Jammu News: रियासी क्लब ने टोरनेडो टाइगर को 18 रन से हराया

Mon, 06 May 2024 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 06 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
reasi, sports, cricket
जिला प्रशासन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए श्रवण केसर बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय स्पोटर्स स्टेडियम में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन एक मात्र मुकाबला खेला गया, जिसमें रियासी क्लब ने टोरनेडो टाइगर क्लब को 18 रन से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला रियासी क्लब और टोरनेडो टाइगर क्लब (टीएनटी) के बीच गया गया। टीएनटी क्लब ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रियासी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए और जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज यथार्थ मगोत्रा ने सर्वाधित 29, तानिश ने 26, आसीम ने 19 व श्रवण केसर ने 15 रन का योगदान दिया। टीएनटी की तरफ से गेंदबाज ध्रुव व संचित ने तीन-तीन, जबकि सुर्यांश ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीएनटी की टीम बीस ओवर में सात विकेट पर 140 रन ही बना सकी और मैच अठारह रन से गवां दिया। टीम की तरफ से बल्लेबाज संचित ने 38, सुर्यांश ने 27 व रिंकू ने 13 रन बनाए। रियासी क्लब की तरफ से गेंदबाज श्रवण केसर व साहिल ने दो-दो व अरुण ने एक विकेट लिया। श्रवण को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। आयोजक नदीम भट्ट ने बताया कि डीसी विशेष पाल महाजन के आदेश अनुसार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने और खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। रविवार को मैच शुरू होने से पहले नशे से दूर रहने की एक शपथ भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed