{"_id":"687e9f96fc87fadab00997f6","slug":"reasi-rain-various-road-closed-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125468-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी में बारिश से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी में बारिश से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बारिश से सोमवार सुबह से शाम तक जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त रहा। कई सड़कों की स्थिति बदहाल हुई। जिले की तहसील पौनी के कंडा से शिवखोड़ी की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग की स्थिति पहाड़ी से पस्सी व मलबा गिरने से खराब रही।
सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन से आने जाने वाले वाहनों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं जिला मुख्यालय से डेरा की तरफ जाने वाला मार्ग भी कई स्थानों पर मलबा गिरने से बंद रहा। उक्त क्षेत्र से रियासी के स्कूलों में आने वाले विद्यार्थी कम ही पहुंचे। स्कूल की बस सेवा उन्हें लेने भी नहीं जा सकी। जिला के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से शाम तक लगातार बारिश जारी रही।