फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Poni, Landslide, 15 Houses Collapase

Jammu News: रियासी जिले के पौनी में पहाड़ी खिसकने से 15 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
Reasi, Poni, Landslide, 15 Houses Collapase
पौनी। पहाड़ी खिसकने से पंद्रह मकानों को हुआ नुकसान लोग घरों को छोड़ निकले बाहर । फोटो _ संवाद
मकानों में दरार आने के बाद सहमे ग्रामीण तिरपाल के टेंट लगाकर रहने का मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कोठियां पंचायत के सुधीन गांव में पहाड़ी खिसकने से 15 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकानों में आई दरारों से सहमे ग्रामीण अपने घर खाली कर टेंट में रहने को मजबूर हैं। जमीन में भी दरारें आ रही हैं जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
पूर्व सरपंच ओम प्रकाश वाशी ने बताया कि इससे पहले पहाड़ी खिसकने का मामला आया था तब तीन घरों को ही नुकसान पहुंचा था। अब स्थिति ज्यादा खराब है। पंद्रह से ज्यादा घरों में दरारें आई हैं। जमीन फट रही है जिससे खतरा बढ़ने की आशंका है। गांव के अब्दुल हक, मोहम्मद ज़ैर, मोहम्मद सैन, गुलाम हुसैन ने बताया कि लोग अपने घर छोड़कर तिरपाल के टेंट लगा कर रहने को मजबूर है। उन्होंने बताया की प्रशासन ने दस से बारह परिवारों को तिरपाल दिए थे जबकि अन्य खुले आसमान तले रह रहे हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार साहिल रंधावा ने पहाड़ी खिसकने की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले हमने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी थी। इन्हें तिरपाल, टेंट और खाद्य सामग्री मुहैया कराई गई थी। मदद के लिए समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। अगर और लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और उनकी जांच कर सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed