फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi Police busts fake licence racket four accused arrested

जम्मू-कश्मीर: रियासी में फर्जी लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2022 02:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 02:58 PM IST
सार

रियासी में पुलिस फर्जी लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
reasi Police busts fake licence racket four accused arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला रियासी में पुलिस फर्जी लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने बताया कि एक विशेष शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। धोखाधड़ी में शामिल चार जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस थाना रियासी में महोरे तहसील के हक नवाज ने लिखित शिकायत दी थी कि उनसे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इसके लिए वह एजेंटों के एक समूह के संपर्क में आया जिसने उसे लाइसेंस दिलाने के लिए उससे 35,000 रुपये लिए। एसएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की पहचान पर पनासा तहसील ठाकराकोट के राजेश कुमार उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच के दौरान पुलिस ने विजयपुर, रियासी के शाम लाल उर्फ शामू को गिरफ्तार किया। आगे की जांच के दौरान दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहा कि मामले में जांच जारी है। इसमें और गिरफ्तारियों से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed