फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi news, special pessenger train news

Jammu News: खराब मौसम, बंद रास्तों में वरदान साबित हुई स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

Thu, 11 Sep 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 11 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
reasi news, special pessenger train news
रेलवे स्टेशन रियासी। संवाद
ट्रेन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने इलाकों में पहुंचा रहे जरूरी सामान
विज्ञापन

रियासी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना मौजूदा समय में लोगों के लिए लाइफ लाइन बन गई है। नेशनल हाईवे कई दिनों तक बंद रहने के बाद कश्मीर जाने वाले लोग कटड़ा से वंदे भारत के जरिए सफर तय कर घर पहुंचे।
जम्मू के युवक ने वंदे भारत में कटड़ा से बनिहाल तक बरात लाकर शादी कर लौटा। मौजूदा समय में कटड़ा से संगलदान तक पांच दिनों के लिए चलाई जा रही स्पेशल पैसेंजर ट्रेन जिले के पहाड़ी इलाकों के लोगों के लिए जीवनदायिनी बनी हुई है। कटड़ा से चलने वाली यह ट्रेन रियासी के अलावा बक्कल व उस में विश्व के सबसे ऊंचे आर्क रेलवे ब्रिज को पार कर दो स्टेशन पर रुक रही है। ट्रेन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने इलाकों में जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने बीते मंगलवार को 80 क्विंटल राशन पहाड़ी इलाकों को भेजा। धनोड़ निवासी तरुण ने बताया कि बारिश होने के बाद बंद हुए रास्तों के कारण वह रियासी में थे। गांव में रहने वाले परिजनों के लिए कुछ जरूरी सामान उन्होंने सोमवार को ट्रेन से पहुंचाया जिससे परिजनों को राहत मिली।
विज्ञापन

बिशन मगोत्रा ने कहा कि वंदे भारत का स्टॉप कटड़ा जिला के किसी भी इलाके में नहीं है। स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का लाभ ग्रामीण इलाकों को हो रहा है। मात्र 20 रुपए से जिले में बने हुए स्टेशन व तीस रुपए से संगलदान तक पहुंचा जा सकता है। उत्तर रेलवे व प्रशासन को चाहिए कि इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक सिंह के अनुसार खराब मौसम में उक्त रेल लिंक परियोजना पहाड़ी इलाकों किए वरदान साबित हुई है जिसे आने वाले दिनों में नियमित किया जाना चाहिए। अरनास निवासी रमन शर्मा ने ऊंचे पुल को पार कर बनाए गए कौड़ी रेलवे स्टेशन पर भी स्पेशल ट्रेन का स्टॉप दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed