{"_id":"68c1e572ad454981840058b7","slug":"reasi-news-dc-news-reasi-news-c-202-1-sjam1001-127283-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिला उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिला उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिया आदेश
Thu, 11 Sep 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
रियासी में माहौर के इलाकों का दौरा करतीं डीसी निधि मलिक। स्रोत : प्रशासन
रियासी। जिला आयुक्त निधि मलिक ने बुधवार को जिला के साढ़ व जमलान इलाकों का दौरा करते हुए बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी ने कई जगह पहुंच कर निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अतिरिक्त मशीनरी और मानव संसाधन तैनात कर के सड़क में पुनर्निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। पीने के पानी की ग्रेविटी लाइन का भी निरीक्षण कर जलशक्ति के अधिकारियों को शीघ्र काम कर पानी से जूझ रहे लोगों को राहत देने को कहा।
ग्रेफ को धंसी सड़क को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। सिंचाई की नहर को हुए नुकसान का भी जायजा लिया और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को एक सुरक्षात्मक क्रेट दीवार बनाने और नहर को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद